नई दिल्ली: एशिया कप का मौजूदा संस्करण खिलाड़ियों के जश्न मनाने के अंदाज को लेकर चर्चा में है। हाल ही में भारत के खिलाफ खेले गए सुपर-4 के मुकाबले में पाकिस्तानी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने विवादित तरीके से ‘गनफायर सेलिब्रेशन’ किया था। इसके बाद हारिस रऊफ ने भी भारतीय प्रशंसकों को निशाना बनाने की कोशिश की थी, जो विराट कोहली के नारे लगा रहे थे। रऊफ ने ‘जेट सेलिब्रेशन’ किया था, जिसका अर्शदीप सिंह ने माकूल जवाब दिया। अब श्रीलंका के खिलाफ अपने दूसरे सुपर-4 मैच में पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने ऐसा ही किया है।
अबरार ने उतारी हसरंगा की नकल
पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद और श्रीलंका के ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा के बीच मैदान पर जबरदस्त नोकझोंक हुई। हसरंगा अच्छी लय में बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन अबरार का शिकार बन गए। हसरंगा ने शॉट खेलने के लिए स्लॉग स्वीप का प्रयास किया, लेकिन गेंद सीधी निकल गई और स्टंप्स से जा टकराई। इसके बाद अबरार ने हसरंगा की ही मशहूर सेलिब्रेशन स्टाइल को कॉपी करते हुए उन्हें चौंकाने वाला सेंड-ऑफ दिया। हालांकि, वे पूरी तरह से उस जश्न को दोहरा नहीं पाए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वा