नई दिल्ली: एशिया कप 2025 का चैंपियन कौन होगा, इसका फैसला 28 सितंबर को होगा. मगर इस खिताब के लिए किन दो टीम के बीच टक्कर होगी, ये फिलहाल तय नहीं है. ग्रुप स्टेज पूरी होने के बाद सुपर-4 राउंड की टक्कर से फाइनल की दोनों टीम का फैसला होगा. इस टूर्नामेंट में सबसे मजबूत नजर आ रही और लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही भारतीय टीम का फाइनल में पहुंचना तय नजर आ रहा है. टीम इंडिया का सामना किससे होगा, ये भी देखने लायक होगा. अगर कहा जाए कि सुपर-4 के सारे मैच पूरे होने से पहले ही फाइनलिस्ट का फैसला हो गया है, तो हैरानी हो सकती है. मगर एक नतीजा ऐसा आया है, जिससे ऐसा होता दिख रहा है और ये टीम हो सकती है बांग्लादेश.
28 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में टूर्नामेंट का फाइनल खेला जाना है. ग्रु