सोने-चांदी के दाम में मंगलवार (5 अगस्त) को गिरावट देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोने का दाम 91 रुपए घटकर 1,00,076 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले सोने का भाव 1,00,167 रुपए पर था।
वहीं, चांदी की कीमत 478 रुपए घटकर 1,12,422 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी 1,11,900 रुपए पर थी। वहीं, 23 जुलाई को सोने ने 1,00,533 रुपए और चांदी ने 1,15,850 रुपए ऑल टाइम हाई बनाया था।