c
हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार, 5 अगस्त सेंसेक्स 308 अंक गिरकर 80,710 के स्तर पर बंद हुआ

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार, 5 अगस्त सेंसेक्स 308 अंक गिरकर 80,710 के स्तर पर बंद हुआ

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार, 5 अगस्त सेंसेक्स 308 अंक गिरकर 80,710 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 73 अंक की गिरावट रही, ये 24,650 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में तेजी और 13 में गिरावट रही। टाइटन, मारुति और ट्रेंट के शेयर 2% तक चढ़कर बंद हुए। अडाणी पोर्ट्स, रिलायंस, इंफोसिस, ICICI बैंक और जोमैटो के शेयर्स 2% गिरकर बंद हुए।

निफ्टी के 50 शेयरों में से 24 में तेजी और 26 में गिरावट रही। NSE के ऑयल एंड गैस, फार्मा और FMCG इंडेक्स सबसे ज्यादा गिरे। हालांकि ये गिरावट 1% से नीचे रही। ऑटो, मेटल और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में मामूली तेजी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *