c
शाहिद अफरीदी की जुबान पर लगा ताला, टीम इंडिया के प्रदर्शन ने कर दी बोलती बंद

शाहिद अफरीदी की जुबान पर लगा ताला, टीम इंडिया के प्रदर्शन ने कर दी बोलती बंद

नई दिल्ली : वर्ल्ड चैंपियंस ऑफ लीजेंड्स (WCL) 2025 के दौरान टीम इंडिया ने पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी की बोलती बंद कर दी. अफरीदी ने टीम इंडिया के साथ सेमीफाइनल खेलने को लेकर तंज कसा था, लेकिन भारतीय टीम ने उन्हें ऐसा करारा जवाब दिया कि इस लीग के दौरान ही उनकी भारी बेइज्जती हो गई. इंडिया चैंपियंस ने पाकिस्तान के खिलाफ WCL 2025 के सेमीफाइनल में खेलने के इनकार कर दिया और मैदान से बाहर चली गई. इस दौरान पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी बालकनी से असहाय होकर यह सब देखते रहे. उनको टीम इंडिया के इस कदम का बिल्कुल भरोसा नहीं था, क्योंकि उन्होंने सेमीफाइनल से पहले एक बार फिर विवादित बयान दिया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *