c
टीम इंडिया का आरोप—लॉर्ड्स टेस्ट में अंपायर ने किया पक्षपात, ICC से की शिकायत

टीम इंडिया का आरोप—लॉर्ड्स टेस्ट में अंपायर ने किया पक्षपात, ICC से की शिकायत

नई दिल्ली : टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज के दौरान इंटनेशनल क्रिकेट काउंसिल से अंपायर की शिकायत की है. उनका दावा है कि लॉर्ड्स में हुए तीसरे टेस्ट मैच के दौरान उनको जो गेंद दी गई थी, वो 10 ओवर की बजाय 30 ओवर पुरानी थी. इससे मैच का रुख बदल गया. इस मामले में अब इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) से नियमों के मुताबिक हस्तक्षेप करने की मांग की है. लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान गेंद बदलने को लेकर टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल का अंपायर से विवाद हो गया था. इस मैच में टीम इंडिया को 22 रनों से हार झेलनी पड़ी थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *