व्यापार : सिंगापुर आधारित रियल एस्टेट डेवलपर 1-OAK ने बरेली में अपनी एंट्री का एलान किया है। कंपनी यहां तीन नए प्रोजेक्ट्स लॉन्च करने जा रही है, जो भारत में उसके टियर-2 एक्सपांशन स्ट्रैटेजी का अहम पड़ाव है। इस कदम से कंपनी ने दिखाया है कि वह भारत के उभरते, तेजी से विकसित हो रहे टियर-2 शहरों में बढ़ती मॉडर्न और वेल-डिजाइंड घरों की मांग को गंभीरता से ले रही है।
1-OAK पहले से ही सिंगापुर, थाईलैंड, यूके, स्विट्जरलैंड और यूएई जैसे देशों में काम कर रही है। भारत में भी कंपनी लखनऊ के Eden@1, Atmos और Nature जैसे सफल रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स के लिए पहचानी जाती है। इनमें से Atmos और Nature को इकोनॉमिक टाइम्स रियल एस्टेट अवॉर्ड्स में ‘आइकॉनिक प्रोजेक्ट’ का टैग मिला है और तीनों ही प्रोजेक्ट बहुत तेजी से बिके हैं। इससे 1-OAK की क्वालिटी और डिजाइन एक्सीलेंस को नई पहचान मिली है। 1-OAK के डायरेक्टर अमृतांशु रॉय ने कहा, ‘लखनऊ में हमें जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली, जिसने हमारे डिजाइन और ग्राहक फर्स्ट अप्रोच को सही साबित किया। अब हम वही अनुभव और कमिटमेंट बरेली में भी लाने जा रहे हैं, जो उत्तर प्रदेश के ग्रोथ स्टोरी में तेजी से उभरता शहर है।’