नई दिल्ली : भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा टेस्ट मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जा रहा है। इस टेस्ट में भारतीय टीम ने तीन बदलाव किए हैं। करुण नायर, नीतीश रेड्डी और आकाश दीप इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। इनकी जगह साई सुदर्शन, अंशुल कंबोज और शार्दुल ठाकुर को शामिल किया गया है। तीन टेस्ट में खराब प्रदर्शन के बाद करुण को प्लेइंग-11 से बाहर किया गया है, जबकि नीतीश पूरी सीरीज से बाहर हो चुके हैं। आकाश चोट की वजह से चौथे टेस्ट का हिस्सा नहीं हैं। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।