c
केएल राहुल ने रचा इतिहास, इंग्लैंड में टेस्ट में पूरे किए 1000 रन; दिग्गजों की फेहरिस्त में नाम दर्ज

केएल राहुल ने रचा इतिहास, इंग्लैंड में टेस्ट में पूरे किए 1000 रन; दिग्गजों की फेहरिस्त में नाम दर्ज

नई दिल्ली : भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने बुधवार से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हुए टेस्ट मुकाबले में बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह इंग्लैंड में 1000 टेस्ट रन पूरे करने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गजों की बराबरी कर ली।

पांचवें भारतीय बने केएल राहुल

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम पर खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारत के लिए ओपनिंग करने उतरे केएल राहुल ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। 15 रन बनाते ही उन्होंने इंग्लैंड में 1000 टेस्ट रन पूरे कर लिए। वह पांचवें भारतीय बल्लेबाज बन गए जिसने इंग्लैंड में 1000 टेस्ट रन पूरे कर लिए। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर (1575 रन), राहुल द्रविड़ (1376 रन), सुनील गावस्कर (1152 रन) और विराट कोहली (1096 रन) ने यह कारनामा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *