Google Analytics Meta Pixel
न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स ने की अक्षरधाम मंदिर की यात्रा, प्रमुख स्वामी महाराज से की मुलाकात

न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स ने की अक्षरधाम मंदिर की यात्रा, प्रमुख स्वामी महाराज से की मुलाकात

न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स ने आज न्यूजर्सी के रॉबिंसविले में बने अक्षरधाम मंदिर में दर्शन किए। एडम्स ने मंदिर परिसर में लगभग 2 घंटे बिताए, महामंदिर का दौरा किया और मंदिर के स्वयंसेवकों के साथ बातचीत की। अपने दौरे के बाद, उन्होंने पूज्य संतो और कार्यकर्ताओं के साथ भी समय बिताया। इस दौरान उन्होंने बीएपीएस स्वामीनारायण के इतिहास के बारे में भी बातचीत की।

चर्चा के बाद एरिक एडम्स फिर सभा में आए और उन्होंने रामायण और महात्मा गांधी के बारे में बात की। वह हिंदू धर्म और बौद्ध धर्म के बहुत अच्छे जानकार हैं और उन्होंने अपनी युवावस्था में बौद्ध भिक्षुओं के साथ श्रीलंका, भूटान और नेपाल की यात्रा की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *