Google Analytics Meta Pixel
स्कॉटलैंड में लापता भारतीय छात्रा का शव नदी से बरामद, हत्या की आशंका

स्कॉटलैंड में लापता भारतीय छात्रा का शव नदी से बरामद, हत्या की आशंका

लंदन। स्कॉटलैंड में इस महीने की शुरुआत से लापता 22 वर्षीय भारतीय छात्रा का शव एक नदी में मिला है। शव मिलने के बाद छात्रा के परिवार को सूचित कर दिया गया है। हालांकि, छात्रा के औपचारिक पहचान की प्रक्रिया अभी जारी है।

शव मिलने के बाद ये सवाल उठने लगा है कि क्या छात्रा की हत्या की गई या ये कई हादसा है।

एडिनबर्ग की यूनिवर्सिटी में पढ़ती थीं छात्रा
केरल की संत्रा साजू स्कॉटलैंड की राजधानी एडिनबर्ग में हेरियट-वाट विश्वविद्यालय में पढ़ती थीं। स्कॉटलैंड की पुलिस ने बताया कि एडिनबर्ग के पास एक गांव न्यूब्रिज के पास एक नदी में छात्रा का शव मिला है। पुलिस ने कहा, “27 दिसंबर को सुबह करीब 11.55 बजे न्यूब्रिज के पास पानी में एक शव मिलने की जानकारी मिली।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *