Google Analytics Meta Pixel
थियोपिया में बड़ा सड़क हादसा, शादी समारोह में जा रहे 60 लोगों की मौत

थियोपिया में बड़ा सड़क हादसा, शादी समारोह में जा रहे 60 लोगों की मौत

अफ्रीकी देश इथियोपिया में बड़ा हादसा हुआ है। यहां यात्रियों से भरा एक ट्रक नदी में जा गिरा। हादसे में 60 लोगों की जान गई है। दक्षिणी सिदामा क्षेत्र के अधिकारियों के मुताबिक यह भीषण हादसा बोना जिले में हुआ है। क्षेत्रीय संचार ब्यूरो ने रविवार देर रात जारी एक बयान में कहा कि हादसे में घायल लोगों का बोना जनरल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

शादी समारोह में जा रहे थे सभी
सरकारी इथियोपियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (EBC) ने मुताबिक सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। बता दें कि इथियोपिया में भीषण सड़क दुर्घटनाएं आम हैं। खराब ड्राइविंग मानक और खस्ताहाल वाहन यहां सुरक्षित यातायात के मार्ग पर सबसे बड़े बाधक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *