Google Analytics Meta Pixel
BJP के सीनियर नेता बृजमोहन अग्रवाल ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा, सांसद बनने के बाद निभाएंगे नई जिम्मेदारी

BJP के सीनियर नेता बृजमोहन अग्रवाल ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा, सांसद बनने के बाद निभाएंगे नई जिम्मेदारी

रायपुरः छत्तीसगढ़ में भाजपा के सीनियर नेता बृजमोहन अग्रवाल ने बुधवार को विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। लोकसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद अग्रवाल ने दो दिनों पहले विधायक पद से इस्तीफा दिया था। अग्रवाल (64) ने सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया था। हाल में हुए लोकसभा चुनाव में अग्रवाल ने रायपुर सीट पर कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय को 5 लाख75 हजार 285 मतों से हराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *