Google Analytics Meta Pixel
बीजापुर में नक्सली के बिछाए प्रेशर बम की चपेट में आई महिला

बीजापुर में नक्सली के बिछाए प्रेशर बम की चपेट में आई महिला

बीजापुरः छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां सुरक्षाबलों को रोकने के लिए बिछाए गए प्रेशर बम में विस्फोट होने से की खबर सामने आई है। इस विस्फोट के चलते एक महिला घायल हो गई है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ज़िले के उसूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नड़पल्ली गांव के जंगल में प्रेशर बम की चपेट में आने से लगभग 60 वर्षीय महिला जोगी गंभीर रूप से घायल हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *