Google Analytics Meta Pixel
नारायणपुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ के बाद विष्णुदेव साय का बड़ा बयान

नारायणपुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ के बाद विष्णुदेव साय का बड़ा बयान

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में शनिवार (15 जून) को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में 8 नक्सली मारे गए, जबकि एसटीएफ का एक जवान शहीद हो गया और 2 जवान घायल हुए। घायल जवानों को इलाज के लिए रायपुर एयरलिफ्ट किया गया है। सीएम विष्णुदेव साय ने शहीद जवान के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की और घायल जवानों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी और सरकार उनके खात्मे के लिए प्रतिबद्ध है। पिछले कुछ दिनों में नारायणपुर, कांकेर, दंतेवाड़ा और कोंडागांव जिलों में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच कई मुठभेड़ें हुई हैं।

शनिवार सुबह, सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम नक्सलियों के खिलाफ अभियान पर निकली थी, जब नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ जंगल में उनका नक्सलियों से सामना हुआ। मुठभेड़ में दोनों पक्षों ने जमकर गोलीबारी की। इस मुठभेड़ में 8 नक्सली मारे गए, जिनमें एक महिला नक्सली भी शामिल है। एसटीएफ के एक जवान शहीद हो गए, जबकि 2 अन्य जवान घायल हुए। घायल जवानों को तत्काल एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए राजधानी रायपुर लाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *