कबीरधाम जिले के ग्राम बिरकोना निवासी कोमल साहू की संदेहास्पद मृत्यु की निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। उप मुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा ने प्रकरण की विशिष्टता व संवेदनशीलता के दृष्टिगत अनुसंधान के लिए एक पुलिस अधीक्षक स्तर के कोमल साहू अधिकारी के नेतृत्व में 6 सदस्यीय विशिष्ट जांच दल तत्काल गठित करने के निर्देश दिए थे। जिस पर जांच कमेटी गठित की गई है। समिति को त्वरित्त जांच करने के लिए निर्देशित किया गया है।