नई दिल्ली: सीमा सुरक्षा बल ने जम्मू कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर आतंकी आतंक फैलाने की एक बड़ी साज़िश को नाकाम कर दिया सीमा सुरक्षा बल ने कुपवाड़ा पुलिस के साथ चलाए गए अभियान में बड़ी संख्या में अवैध हथियार गोलियाँ और बड़ी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ ज़ब्त किया है। ये बरामदगी आतंकवादियों के हाइब्रिड नेटवर्क और ओवर ग्राउंड वर्कर्स के पास से की गई।
SSP कुपवाड़ा के नेतृत्व स्थानीय पुलिस और बीएसएफ की तरफ़ से एक संयुक्त चेक प्वाइंट बनाया गया था। ये चेक प्वाइंट रेड्डी चौकीबल मार्केट में स्थापित किया गया था। इसी चेक प्वाइंट पर सर्च ऑपरेशन के दौरान शब्बीर अहमद नाम के ओवर ग्राउंड वर्कर पर टीम को श़क हुआ।