Google Analytics Meta Pixel
हमास के साथ युद्ध में इजरायल को अब तक का सबसे बड़ा झटका

हमास के साथ युद्ध में इजरायल को अब तक का सबसे बड़ा झटका

तेल अवीव: इजरायली सेना का एक बख्तरबंद वाहन विस्फोट की चपेट में आने से 8 सैनिक मारे गए। इजरायली रक्षा बलों का कहना है कि शनिवार को दक्षिणी गाजा में आठ इजरायली सैनिक मारे गए जो 7 अक्टूबर के बाद उसके सैनिकों से जुड़ी सबसे घातक घटनाओं में से एक है। IDF का कहना है कि घटना की समीक्षा की जा रही है। लेकिन शुरुआती निष्कर्षों से पता चलता है कि काफिले के हिस्से के रूप में सैनिकों को ले जा रहा एक बख्तरबंद वाहन ताल अल सुल्तान के उत्तर पश्चिम हिस्से में आतंकी बुनियादी ढांचे को टार्गेट करने वाले एक ऑपरेशन के दौरान विस्फोट की चपेट में आ गया। घटना स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 5.15 बजे हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *