नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव के रिजल्ट आ चुके हैं। एनडीए गठबंधन को बहुमत मिल चुका है। इस बीच इंडिया गठबंधन भी दिल्ली में सहयोगी दलों के साथ मीटिंग कर रहा है। माना जा रहा है कि इंडिया गठबंधन पुराने सहयोगियों को साधने में जुटा है। तेलुगु देशम पार्टी और जनता दल यूनाइटेड के विपक्षी गठबंधन में शामिल होने को लेकर संदेह के बीच राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को लोगों से कहा कि वे ‘इंतजार करें और देखें’।
यादव एक ही विमान में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ पटना से दिल्ली पहुंचे। यादव ने इन अटकलों के बारे में पूछा गया कि क्या उन्हें (नीतीश कुमार को) विपक्षी खेमे में लाने की कोशिश की गई। तब उन्होंने कहा कि विमान में उनकी बातचीत शिष्टाचार के आदान-प्रदान तक ही सीमित थी। यह पूछे जाने पर कि क्या विपक्ष सरकार बनाने का दावा करने के लिए पर्याप्त संख्या बल जुटाने की कोशिश कर रहा है, यादव ने कहा, “हम आज बैठक के लिए आए हैं। धैर्य रखें, प्रतीक्षा करें और देखें कि क्या होता है।