इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ पांच दिनों की चीन की यात्रा पर गए हैं। इस यात्रा के दौरान वह चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे। यह यात्रा एक ऐसे समय में हो रही है जब पाकिस्तान चीन के साथ अपने संबंधों पर भरोसा कर रहा है। शहबाज शरीफ चीन के शीआन और शेनझेन का दौरा करेंगे। चीन के विकास के पोस्टर बॉय के तौर पर इन शहरों को जाना जाता है। शेनझेन को तत्कालीन नेता डेंग जियाओपिंग ने देश के पहले विशेष आर्थिक क्षेत्र के रूप में चुना था। पाकिस्तान अपनी खराब अर्थव्यवस्था से बाहर निकलना चाहता है। पाकिस्तान को चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (CPEC) से उम्मीद है। हालांकि पाकिस्तान के ऊपर कर्ज पिछले एक दशक में दोगुना हो गया है।