मुंबई: ट्रैवल टेक प्लेटफॉर्म इक्सिगो की कंपनी ले ट्रैवेन्यूज़ टेक्नोलॉजी पूंजी बाजार में प्रवेश करने वाली है। इस कंपनी का आईपीओ 10 जून, 2024 को खुल रहा है। इसमें निवेशक 12 जून, 2024 तक बोली लगा सकते हैं। इस आईपीओ के लिए ₹88 से ₹93 का प्राइस बैंड तय किया गया है।
इस आईपीओ के जरिये कंपनी पूंजी बाजार से ₹740 करोड़ जुटाना चाहती है। आईपीओ में ₹120 करोड़ की ताज़ा इक्विटी बिक्री और 6.66 करोड़ शेयरों (₹620 करोड़) तक की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है। ओएफएस में, SAIF पार्टनर्स, पीक XV पार्टनर्स, आलोक बाजपेयी, रजनीश कुमार, माइक्रोमैक्स इंफॉर्मेटिक्स और प्लासिड होल्डिंग्स जैसे स्टेकहोल्डर अपना शेयर बेचेंगे।