लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में पश्चिम बंगाल की नौ सीटों पर आज मतदान जारी है। आखिरी दौर का यह चुनाव तृणमूल कांग्रेस के लिए अग्निपरीक्षा है। पिछले चुनाव में इन सीटों पर शिकस्त खा चुकी भाजपा इस बार तृणमूल कांग्रेस को कड़ी टक्कर देने जा रही है। नौ सीटों में से चार सीटें कड़े मुकाबले में फंसती दिख रही हैं जिनमें से तीन सीट पर भाजपा से कड़ा मुकाबला है। दो सीटों पर टीएमसी का किला सुरक्षित माना जा रहा है।