Google Analytics Meta Pixel
ताइवान की आजादी का मतलब है युद्ध, हम पूरी तरह से तैयार… चीन की सेना ने दी खुली धमकी

ताइवान की आजादी का मतलब है युद्ध, हम पूरी तरह से तैयार… चीन की सेना ने दी खुली धमकी

बीजिंग: ताइवान के नए राष्ट्रपति लाई चिंग-ते के पद संभालने के बाद से चीन से भड़का हुआ है। राष्ट्रपति पद की शपथ लेते ही लाई ने अपने पहले संबोधन में ही ताइवान की स्वतंत्रतता के समर्थन में भाषण दिया था। अब चीन ने सीधी धमकी देते हुए कहा कि ‘ताइवान की स्वतंत्रता का मतलब युद्ध है और चीनी सेना इसका जवाब देने के लिए दृढ़ कार्रवाई करने को तैयार है।’ चीनी सेना के प्रवक्ता सीनियर कर्नल वू कियान ने बताया कि चीन का एकीकरण इतिहास की एक अपरिवर्तनीय प्रवृत्ति है और वह अलगाववादी गतिविधियों के समर्थन में विदेशी हस्तक्षेप को विफल करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

चीनी सैन्य प्रवक्ता ताइवान के नए राष्ट्रपति लाई चिंग-ते के 20 मई को दिए भाषण पर पूछे गए सवाल पर जवाब दे रहे थे। लाई चिंग-ते ने इसी साल ताइवान में हुए राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल की थी। लाई की पार्टी डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (डीपीपी) को ताइवान की स्वतंत्रता का धुर समर्थक माना जाता है। लाई ने 20 मई को ताइपे में आयोजित एक शपथ ग्रहण समारोह में साई इंग-वेन का स्थान लिया, जिन्होंने पिछले 8 साल से देश का नेतृत्व किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *