Google Analytics Meta Pixel
आर्मी चीफ के बाद अब DRDO अध्यक्ष को मिला एक्सटेंशन

आर्मी चीफ के बाद अब DRDO अध्यक्ष को मिला एक्सटेंशन

नई दिल्ली: आर्मी चीफ जनरल मनोज पांडे के बाद केंद्र ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडओ) प्रमुख समीर वी. कामत का कार्यकाल सोमवार को एक साल के लिए बढ़ा दिया। आदेश में कहा गया है कि विख्यात वैज्ञानिक कामत को 25 अगस्त, 2022 को रक्षा अनुसंधान और विकास विभाग (डीडीआर एंड डी) का सचिव और डीआरडीओ अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने डीडीआरएंडडी सचिव और डीआरडीओ अध्यक्ष के रूप में कामत की सेवा को 1 जून, 2024 से 31 मई, 2025 तक एक साल के लिए या अगले आदेश तक बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। सरकारी आदेश के मुताबिक, यह विस्तार 1 वर्ष यानी 1 जून 2024 से 31 मई 2025 या अगले आदेश तक मान्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *