जवानों के खिलाफ बड़ी तैयारी में थे नक्सली, 15 माओवादियों की गिरफ्तारी से खुला राज

जवानों के खिलाफ बड़ी तैयारी में थे नक्सली, 15 माओवादियों की गिरफ्तारी से खुला राज

दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने सात महिलाओं समेत 15 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से विस्फोटक बरामद किया है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया जिले के गीदम थाना क्षेत्र में गुमलनार गांव के पास सुरक्षाबलों ने 15 नक्सलियों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत 25 मई को ‘डीआरजी’ और ‘बस्तर फाइटर्स’ दंतेवाड़ा के दल को गुमलनार, मुस्तलनार, गिरसापारा गांवों की ओर रवाना किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *