Google Analytics Meta Pixel
राखी सावंत अस्पताल में भर्ती , ऑपरेशन हुआ

राखी सावंत अस्पताल में भर्ती , ऑपरेशन हुआ

टीवी एक्ट्रेस राखी सावंत सर्जरी के बाद अब धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं। वो अभी भी हॉस्पिटल में एडमिट हैं। उनके पूर्व पति रितेश सिंह सोशल मीडिया पर फैंस को हेल्थ अपडेट देते रहते हैं। अब उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें राखी अस्पताल में नर्सों की मदद से वॉक करती हुई नजर आ रही हैं। बीच-बीच में दर्द से कराह रही हैं। उनका वीडियो शूट करते हुए रितेश उन्हें हौसला दे रहे हैं।

बीते दिनों Rakhi Sawant की अचानक तबीयत बिगड़ी थी। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पहले रिपोर्ट आई कि उन्हें दिल से जुड़ी कोई बीमारी है। फिर बताया गया कि उनके गर्भाशय में ट्यूमर है। करीब 3 घंटे की सर्जरी के बाद ट्यूमर को निकाल दिया गया। तब रितेश ने कहा था कि राखी अभी डॉक्टर्स की देख-रेख में हैं। उन्हें बेड रेस्ट के लिए बोला गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *