Google Analytics Meta Pixel
मोदी सरकार के खिलाफ असंतोष का अंडरकरंट, जनता बदलाव के मूड में-प्रियंका गांधी

मोदी सरकार के खिलाफ असंतोष का अंडरकरंट, जनता बदलाव के मूड में-प्रियंका गांधी

इस चुनाव में जनता को सरकार और मीडिया की असलियत दिखने लगी है। जो मीडिया कह रहा है उस पर जनता को भरोसा नहीं है। सरकार का 10 वर्षों का प्रदर्शन सामने है। जनता देख रही है कि टीवी और मीडिया मोदी सरकार की कोई दूसरी छवि गढ़ रहा है, लेकिन वास्तविकता है कि युवाओं को भयंकर बेरोजगारी से जूझना पड़ रहा है। लोग महंगाई से पिस रहे हैं। मिडल क्लास पर टैक्स और बढ़ती EMI की मार है। यही वजह है कि जनता इन चुनावों में अपने मुद्दों को लेकर सतर्क है। 10 साल तक सत्ता में बैठी BJP ने इन मुद्दों पर न जनता की सुनी, न कुछ किया। जनता चुनावों में अपने मुद्दों को सुनना चाहती थी, लेकिन BJP ने भैंस, मंगलसूत्र, नल के पानी की चोरी जैसी बातें कीं। कांग्रेस और I.N.D.I.A. ने जनता के मुद्दों की बात की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *