Google Analytics Meta Pixel
हूतियों ने हिंद महासागर और लाल सागर में दागी मिसाइल

हूतियों ने हिंद महासागर और लाल सागर में दागी मिसाइल

सना: ईरान समर्थित यमन के हूती चरमपंथियों ने दावा किया कि उन्होंने हिंद महासागर और लाल सागर में तीन जहाजों और दो अमेरिकी विध्वसंक जहाजों पर हमला किया है। हूती चरमपंथियों ने जहाजों पर अपने हमलों को गाजा में इजरायली अभियान के खिलाफ फिलिस्तीनियों के साथ एकजुटता के रूप में बताया है। जिन तीन जहाजों को निशाना बनाकर हमला किया गया, उनमें हिंद महासागर में लारेगो डेजर्ट और एमएससी मेचेला और लाल सागर में मिनर्वा लिसा बताया गया। अमेरिकी विध्वंसक जहाजों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

लाल सागर में हुए मिसाइल हमले में वहां से गुजर रहे एक वाणिज्यिक जहाज को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी। एपी की रिपोर्ट में ब्रिटिश सेना के समुद्री व्यापार संचालन केंद्र ने बताया कि यह हमला बाब-अल-मंदाब जलडमरूमध्य के निकट दक्षिणी लाल सागर में हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *