Google Analytics Meta Pixel
थल सेना प्रमुख जनरल पांडे को एक महीने का सेवा विस्तार

थल सेना प्रमुख जनरल पांडे को एक महीने का सेवा विस्तार

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के बीच, सरकार ने रविवार को एक असमान्य कदम उठाते हुए थल सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे को एक महीने का सेवा विस्तार दे दिया और अब वह 30 जून तक इस पद पर बने रहेंगे। जनरल पांडे 31 मई को सेवानिवृत्त होने वाले थे। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने जनरल पांडे के एक महीने के सेवा विस्तार को मंजूरी दी। जनरल पांडे के सेवा विस्तार से करीब पांच दशक पहले 1970 के दशक की शुरूआत में इस तरह का पहला उदाहरण देखने को मिला था, जब तत्कालीन इंदिरा गांधी सरकार ने (तत्कालीन) थल सेना प्रमुख जनरल जी जी बेवूर के सेवा काल को एक साल के लिए बढ़ा दिया था। जनरल पांडे दिसंबर 1982 में ‘कोर ऑफ इंजीनियर्स’ (द बॉम्बे सैपर्स) में शामिल हुए थे। वह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के छात्र रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *