Google Analytics Meta Pixel
बीजापुर मुठभेड़ में डेप्युटी सीएम का बड़ा खुलासा, कांग्रेस सरकार में नक्सलियों के खिलाफ दर्ज था केस

बीजापुर मुठभेड़ में डेप्युटी सीएम का बड़ा खुलासा, कांग्रेस सरकार में नक्सलियों के खिलाफ दर्ज था केस

रायपुर: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा- बस्तर नक्सल उन्मूलन की दिशा में बहुत आगे बढ़ चुका है। बस्तर से लगातार फीडबैक आ रहे हैं। लोग चाह रहे हैं कि उन्हें नक्सलवाद पूरा समाप्त चाहिए। लोग बिना डर एवं भय के शांति से रहना चाहते हैं। इस पर सभी को राजनीतिक मतभेदों के बावजूद पूर्ण सहयोग करना चाहिए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के बयान पर उन्होंने कहा बस्तर की शांति के लिए बैज से आग्रह करता हूं कि नक्सली उन्मूलन के लिए वह ही आगे आएं और आगे आकर बस्तर में शांति के लिए मार्ग सुझाएं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि मुठभेड़ में मारे गए जिन नक्सलियों को वह निर्दोष बता रहे हैं, उनके विरुद्ध कांग्रेस के शासनकाल में ही 302, 307, यूएपीए जैसे मामले दर्ज हैं। दीपक बैज को पहले तथ्यों की परख कर लेनी चाहिए, उसके बाद बोलना चाहिए। उन सभी के विरुद्ध साल 2022, 2021 से ही आपराधिक मामले दर्ज हैं। लकी कुंजाम पर 2022 में 302 का मामला दर्ज है, 2023 में 307 के प्रकरण था, दीपक बैज जी वहां के सांसद थे, उनकी ही सरकार थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *