ताइपे: हाउस फॉरेन अफेयर्स कमेटी के अध्यक्ष माइकल मैककॉल के नेतृत्व में अमेरिकी सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल इस सप्ताह ताइवान का दौरा कर रहा है। इसकी जानकारी ताइपे में मौजूद अमेरिकी संस्थान ने दी है। ताइवान में अमेरिकी संस्थान ने एक बयान में कहा, प्रतिनिधिमंडल रविवार से गुरुवार तक ताइवान में है, यह यात्रा चीन द्वारा द्वीप के चारों ओर दो दिनों के युद्धाभ्यास समाप्त करने के तुरंत बाद हो रही है। इससे चीन का नाराज होना तय माना जा रहा है। आशंका है कि चीन इन विवादों की आड़ में ताइवान पर हमला न कर दे।