Google Analytics Meta Pixel
हमास की अल कसम ब्रिगेड का गाजा में इजरायली सैनिकों को बंधक बनाने का दावा

हमास की अल कसम ब्रिगेड का गाजा में इजरायली सैनिकों को बंधक बनाने का दावा

तेल अवीव: हमास की सशस्त्र शाखा अल कसम बिग्रेड ने इजरायली सेना को गाजा में बड़ा नुकसान पहुंचाने का दावा किया है। हमास के प्रवक्ता ने कहा है कि उसके लड़ाकों ने शनिवार को उत्तरी गाजा के जबालिया में लड़ाई के दौरान कई इजरायली सैनिकों को मार डाला और कुछ को पकड़कर बंधक बना लिया है। वहीं कई सैनिकों को बुरी तरह से घायल कर दिया है। दूसरी ओर इजरायली सेना (आईडीएफ) ने हमास के दावे को खारिज कर दिया है। हमास प्रवक्ता की ओर से भी ये साफ नहीं किया गया कि कितने इजरायली सैनिक उनके पास बंधक हैं। अपने दावे के पक्ष में कोई सबूत भी हमास की ओर से नहीं दिखाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *