Google Analytics Meta Pixel
अगले हफ्ते एफआईआई और तिमाही नतीजों के साथ ये फैक्टर्स तय करेंगे बाजार की चाल

अगले हफ्ते एफआईआई और तिमाही नतीजों के साथ ये फैक्टर्स तय करेंगे बाजार की चाल

नई दिल्ली: शेयर बाजार में पिछले सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन यानी शुक्रवार को दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों में मुनाफावसूली हावी होने से सेंसेक्स और निफ्टी मामूली गिरावट के साथ बंद हुए थे। कारोबार के दौरान एक समय स्थानीय शेयर बाजार नए शिखर पर पहुंच गए थे। बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 7.65 अंक यानी 0.01 प्रतिशत गिरकर 75,410.39 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 218.46 अंक यानी 0.28 प्रतिशत बढ़कर 75,636.50 के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर भी पहुंच गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मानक सूचकांक निफ्टी भी शुरुआती कारोबार में पहली बार 23,000 अंक के स्तर को पार कर गया था। अगले सप्ताह कई फैक्टर्स बाजार की चाल पर असर डालने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *