Google Analytics Meta Pixel
7 नक्सलियों की मौत पर क्या बोले डेप्युटी सीएम,

7 नक्सलियों की मौत पर क्या बोले डेप्युटी सीएम,

रायपुर: बीजापुर-दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ के दौरान आठ नक्सली मारे गए। उनके पास से बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक भी बरामद हुए हैं। इस मामले में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि जवानों के भुजाओं के ताकत के कारण यह संभव हो पाया है। बीजापुर और दंतेवाड़ा के सीमा क्षेत्रों में गुरुवार सुबह 11 बजे से ही बस्तर फाइटर, एस.टी.एफ और डीआरजी के जवानों की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन सर्चिंग शुरू की थी। उस दौरान नक्सलियों ने फायरिंग कर दी।

पुलिस की कार्रवाई में वर्दीधारी 7 नक्सली मारे गए थे। आठवें नक्सली की मौत शुक्रवार सुबह हुई जब सुरक्षाबलों की एक टुकड़ी वापस लौट रही थी तभी नक्सलियों ने फायरिंग कर दी। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि ये सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता है। सुरक्षा बलों की भुजाओं की ताकत पर ये संभव हो सका है। मैं मावोवादियों से फिर भी अपील करता हूं। माओवादी समर्पण करें और मुख्य धारा में वापस आएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *