Google Analytics Meta Pixel
स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल पर मारपीट का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल पर मारपीट का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजन अरविंद केजरीवाल की मुश्किले कम होने का नाम नहीं ले रही है। आप की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने सीएम अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव (पीए) बिभव कुमार पर कथित रूप से उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि स्वाति ने फोन कर दिल्ली पुलिस को बुलाया है। सीएम केजरीवाल के घर पर पुलिस की टीम पहुंची। सीएम हाउस से निकलकर स्वाति पुलिस स्टेशन पहुंची हैं। वहीं इस मामले में भारतीय जनता पार्टी ने सीएम केजरीवाल पर हमला बोला है।

सोमवार सुबह 9:30 बजे के करीब पुलिस कंट्रोल रूम को एक फोन आया। इसमें फोन करने वाले ने कहा कि मैं स्वाति मालीवाल बोल रही हूं। सीएम हाउस में सीएम एवं उसके पीए ने उनकी पिटाई की है। इसके बाद एक दूसरी कॉल में करेक्शन करते हुए बताया गया है कि मुख्यमंत्री के कहने पर उनके पीए बिभव ने मेरे पास मारपीट की है। मिली जानकारी के मुताबिक, 2 पीसीआर कॉल की गई हैं। पहला फोन 9:31 पर की गया और दूसरी कॉल 9:39 पर की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *