Google Analytics Meta Pixel
बीजापुर के बाद धमतरी में भी एनकाउंटर, मुठभेड़ में मारा गया एक नक्सली

बीजापुर के बाद धमतरी में भी एनकाउंटर, मुठभेड़ में मारा गया एक नक्सली

रायपुर: छत्तीसगढ़ के धमतरी और गरियाबंद जिलों की सीमा पर शनिवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। धमतरी जिले के पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय ने बताया कि यह मुठभेड़ आज दोपहर तब हुई जब धमतरी से जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) का एक दल नक्सल विरोधी अभियान पर निकला था। उन्होंने बताया कि गोलीबारी रुकने के बाद सुरक्षाबलों ने एक नक्सली का शव बरामद किया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मारे गए नक्सली की पहचान अब तक नहीं हो पाई है और आस-पास के इलाकों में अब भी तलाश जारी है। इस घटना के साथ ही इस साल राज्य में सुरक्षा बलों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ों में अब तक 104 नक्सली मारे जा चुके हैं। शुक्रवार को बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *