Google Analytics Meta Pixel
भारत का हुआ चाबहार बंदरगाह, ईरान के साथ 10 साल के करार पर हस्ताक्षर

भारत का हुआ चाबहार बंदरगाह, ईरान के साथ 10 साल के करार पर हस्ताक्षर

तेहरान: भारत और ईरान के बीच चाबहार बंदरगाह को लेकर 10 साल के अनुबंध पर हस्ताक्षर हो गया है। इस समारोह में भारत की तरफ से बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल शामिल हुए। इसी के साथ चाबहार विदेश में भारत सरकार द्वारा संभाला जाने वाला पहला बंदरगाह बन गया है। भारत ने चाबहार बंदरगाह के विकास के लिए 250 मिलियन डॉलर की क्रेडिट विंडो का भी ऑफर दिया है। वर्तमान में चाबहार बंदरगाह को अंतरराष्ट्रीय उत्तर दक्षिण परिवहन गलियारे (आईएनएसटीसी) के साथ एकीकृत करने की योजना पर काम चल रहा है, जिससे ईरान के माध्यम से रूस के साथ भारत की कनेक्टिविटी आसान हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *