रायपुर: छत्तीसगढ़ में महादेव सट्टा ऐप मामले में EOW ने बड़ी कार्रवाई की है। ईओडब्ल्यू ने इस मामले में रायपुर, दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर, कांकेर, राजनांदगांव में छापामार कार्रवाई की है। इस दौरान मौके पर ईओडब्ल्यू अधिकारियों के साथ सुरक्षा अधिकारी भी मौजूद हैं।
जानकारी के मुताबिक महादेव सट्टा ऐप मामले में ईओडब्ल्यू की टीम भिलाई के सहेली ज्वेलर्स और अलंकार ज्वेलर्स के संचालकों के ठिकानों पर भी पहुंची है। छापे की कार्रवाई सबसे ज्यादा ज्वेलर्स पर हो रही है। इसके अलावा महादेव सट्टा ऐप मामले में गिरफ्तार एएसआई चंद्रभूषण वर्मा और बर्खास्त सिपाही भीम सिंह यादव से भी ईओडब्ल्यू की टीम पूछताछ कर रही है।