Google Analytics Meta Pixel
गाजा में कल हो सकता है युद्धविराम अगर… जो बाइडन के बदले सुर

गाजा में कल हो सकता है युद्धविराम अगर… जो बाइडन के बदले सुर

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि गाजा में चल रहे युद्ध को रोकने में आतंकवादी संगठन हमास बाधा बना हुआ है। बाइडन ने शनिवार को कहा कि गाजा में युद्धविराम ‘कल’ संभव है, अगर हमास अपने कब्जे में तैनात 128 बंधकों को रिहा कर दे। अमेरिकी राष्ट्रपति ने सिएटल में एक फंडरेजर कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘अगर हमास बंधकों को रिहा कर दे तो कल युद्धविराम हो जाएगा।’ करीब 100 लोगों की भीड़ को संबोधित करते हुए बाइडन ने कहा, ‘इजरायल ने बताया है कि यह हमास के ऊपर है। अगर वे इसे चाहते हैं तो हम इसे कल खत्म कर सकते हैं और सीजफायर कल से शुरू हो जाएगा।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *