नई दिल्ली: महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी बड़ी फैन फालोइंग है। अभी हाल ही में आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया पर देश की पहली हवाई टैक्सी की झलक दिखाई है। इसे उन्होंने ट्रांसपोर्ट की दुनिया में इनोवेशन बताया है। आनंद महिंद्रा ने इस फ्लाइंग कार के फीचर्स की जानकारी भी शेयर की है। उन्होंने संभावना जताई है कि अगले साल तक यह भारत में लॉन्च हो सकती है। यह फ्लाइंग टैक्सी एक बार में 200 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है। इसमें दो लोगों के बैठने की जगह होगी। यह फ्लाइंग टैक्सी 200 किलोग्राम तक का वजन उठा सकती है। आनंद महिंद्रा ने इलेक्ट्रिक फ्लाइंग कार की फोटो के साथ एक पोस्ट भी शेयर की है। आईए आपको बताते हैं ये फ्लाइंग टैक्सी कैसी होने वाली है।