Google Analytics Meta Pixel
प्रिंस सलमान ने पाकिस्तान को दिया झटका, इस्लामाबाद की यात्रा हुई रद्द

प्रिंस सलमान ने पाकिस्तान को दिया झटका, इस्लामाबाद की यात्रा हुई रद्द

इस्लामाबाद: पाकिस्तान सऊदी अरब को अपना सबसे करीबी देश मानता है। पाकिस्तानी पीएम शहबाज भी दूसरी बार पीएम बनने के बाद सबसे पहले सऊदी की यात्रा पर गए थे। लेकिन इसी सऊदी ने पाकिस्तान को झटका दिया है। सऊदी के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (MBS) की पाकिस्तान में यात्रा होने वाली थी, जो फिलहाल टल गई है। इस हाई प्रोफाइल विजिट के टलने की खबर आने के बाद पाकिस्तान को जवाब देते नहीं बन रहा है। जियो न्यूज के मुताबिक पाकिस्तानी अधिकारियों ने स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा कि सऊदी और पाकिस्तान के बीच यात्रा पर विचार विमर्श चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *