Google Analytics Meta Pixel
धरती के इस देश से खत्‍म हुए सभी ग्‍लेशियर

धरती के इस देश से खत्‍म हुए सभी ग्‍लेशियर

काराकास: दक्षिणी अमेरिका के देश वेनेजुएला आधुनिक इतिहास में ऐसा पहला देश बन गया है, जिसके सभी ग्लेशियर खत्म हो गए हैं। वेनेजुएला ने अपना आखिरी बचा हुआ ग्लेशियर भी खो दिया है। यह इतना सिकुड़ गया है कि जलवायु वैज्ञानिकों ने इसे बर्फ के मैदान के तौर पर क्लासीफाइड कर दिया है। माना जाता है कि वेनेजुएला आधुनिक समय में अपने सभी ग्लेशियर खोने वाला पहला और अकेला देश है। इंटरनेशनल क्रायोस्फीयर क्लाइमेट इनिशिएटिव (आईसीसीआई) ने कहा है कि वेनेजुएला का एकमात्र शेष ग्लेशियर- हम्बोल्ट या ला कोरोना बहुत छोटा हो गया था। ऐसे में इसे अब ग्लेशियर के बजाय आइस फील्ड के तौर पर वर्गीकृत किया गया है। वेनेजुएला के बाद मौसम विज्ञानी इंडोनेशिया, मैक्सिको और स्लोवेनिया से ग्लेशियर मुक्त होने की संभावना जता रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *