Google Analytics Meta Pixel
मुकेश अंबानी के इस कंपनी के शेयर में नहीं थम रही गिरावट

मुकेश अंबानी के इस कंपनी के शेयर में नहीं थम रही गिरावट

नई दिल्ली: दिग्गज कारोबारी मुकेश अंबानी की कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर में लगातार गिरावट आ रही है। आज भी सुबह से शेयर गिरावट के साथ लाल निशान पर कारोबार कर रहा है। शेयर अपनी गिरावट के सभी रेकॉर्ड तोड़ चुका है। जियो फाइनेंशियल ने अपने एक महीने के पहले सपोर्ट लेवल को तोड़कर आज एक नया लो बनाया है। शेयर में लगातार गिरावट से निवेशकों को हर दिन नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस गिरावट की वजह शेयर में लगातार हो रही बिकवाली है। बीते 23 अप्रैल के बाद से जियो के शेयर में हर दिन गिरावट देखी जा रही है। यह शेयर कल भी गिरावट के साथ बंद हुआ था। बीते एक महीने में यह 6 फीसदी से ज्यादा नीचे गिर चुका है। शेयर दोपहर दो बजे के करीब 346.20 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *