Google Analytics Meta Pixel
मंत्री के सचिव और नौकर के पास मिली 35 करोड़ नकदी, गिनने में लगे 16 घंटे

मंत्री के सचिव और नौकर के पास मिली 35 करोड़ नकदी, गिनने में लगे 16 घंटे

नई दिल्ली: एक नौकर के पास इतनी नकदी मिली है कि उसे गिनने में 16 घंटे लग गए। इन नोटों को लोगों ने नहीं गिना। 8 मशीनों ने नोटों के इस पहाड़ यानी 35 करोड़ की नकदी को गिना। दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने सोमवार को रांची में झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के पर्सनल सेक्रेटरी संजीव लाल और उसके नौकर जहांगीर आलम से जुड़े 9 ठिकानों पर छापेमारी की। इस छापेमारी में 35 करोड़ रुपए की नकदी मिली, जिन्हें टिन के 12 बक्सों में भरकर रखा गया। कुल 35.23 करोड़ रुपए की जब्त नकदी में से 32 करोड़ रुपए से ज्यादा की नकदी तो एक जगह से मिली, जबकि बाकी के 3 करोड़ दूसरे ठिकानों से मिले। इन्हें गिनने के दौरान मशीनें भी थक जा रही थीं। इस बीच मंगलवार को ईडी के अधिकारियों ने रांची में फिर छापेमारी की। इसमें ठेकेदार राजीव कुमार सिंह के ठिकाने से डेढ़ करोड़ रुपए बरामद किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *