छत्तीसगढ़ से लेकर देशभर में ऑनलाइन सट्टे का अवैध कारोबार चला रहे महादेव बुक ऐप के एक और बड़े नेटवर्क का खुलासा महाराष्ट्र के पुणे में हुआ। वहां एक अपार्टमेंट के दो फ्लैट में छापा मार रायपुर पुलिस ने 26 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। सटोरिए तीन पैनल का संचालन कर रहे थे। प्रारंभिक जांच में तीनों पैनल के जरिए सट्टे के 30 करोड़ के कारोबार का पता चला है। आरोपियों के पास से बड़ी संख्या में मोबाइल, लैपटॉप, एटीएम कार्ड, सिम कार्ड और बैंक खाते मिले हैं। आरोपियों के दुबई कनेक्शन का खुलासा हुआ है। मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी संतोष सिंह ने बताया कि आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टा खेलने और खिलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।