Google Analytics Meta Pixel
अमेरिकी धमकी से नहीं डरे ईरान और पाकिस्‍तान!

अमेरिकी धमकी से नहीं डरे ईरान और पाकिस्‍तान!

इस्लामाबाद: अमेरिका के दबाव को दरकिनार करते हुए पाकिस्तान और ईरान महत्वाकांक्षी गैस पाइपलाइन पर आगे बढ़ सकते हैं। पाकिस्तान में ईरान के काउंसल जनरल हसन नौरियन ने कहा है कि ईरान और पाकिस्तान के अफसर दोनों देशों के बीच लंबे समय से अटकी गैस पाइपलाइन परियोजना को पूरा करने के तरीकों पर विचार कर रहे हैं। पाइपलाइन से जुड़े एक सवाल पर कराची में उन्होंने कहा कि हम परियोजना को पूरा करने के लिए पाकिस्तान में राजनीतिक दृढ़ संकल्प देख रहे हैं और जल्दी ही सभी अड़चनों को दूर करते हुए इसे पूरा करने के लिए आगे बढ़ाया जाएगा। नौरियन ने सोमवार को कहा कि पाइपलाइन अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों के तहत नहीं आती है और दोनों देश इस मुद्दे पर चर्चा कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने इस सवाल का जवाब नहीं दिया कि पाकिस्तान के पाइपलाइन पर काम शुरू नहीं करने पर ईरान उस पर कानूनी कार्रवाई करेगा या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *