Google Analytics Meta Pixel
चुनावी रण में योगी ने छेड़ा ‘जजिया कर’ का जिक्र

चुनावी रण में योगी ने छेड़ा ‘जजिया कर’ का जिक्र

नई दिल्ली: देश में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। बीजेपी और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग काफी तेज है। बीजेपी अपनी चुनावी रैलियों में कांग्रेस को सनातन विरोधी साबित करने की जोर आजमाइश में जुटी है। इसी क्रम में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। मध्य प्रदेश के गुना में BJP उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में एक रैली में योगी ने कहा, ‘कांग्रेस के घोषणापत्र में जजिया (मध्यकालीन भारत में गैर-मुसलमानों पर लगाया जाने वाला कर) और गोहत्या को बढ़ावा देने की बात कही गई है।’ योगी ने इसकी तुलना मुगल बादशाह औरंगजेब के क्रूर शासन से की। आदित्यनाथ ने दावा किया, ‘आपने औरंगजेब नामक क्रूर मुगल शासक का नाम सुना है। सभ्य मुस्लिम परिवार अपने बच्चों का नाम उसके नाम पर नहीं रखते। उसने जजिया लगाया। यह क्या है। यह विरासत कर है, जिसके बारे में कांग्रेस बात कर रही है।’ लोकसभा चुनाव के रण में ‘जजिया टैक्स’ की चर्चा ने जोर पकड़ लिया है। आइए जानते हैं ‘जजिया कर’ क्या है और यह किसने लगाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *