वाशिंगटन: अदालत की अवमानना के मामले में दोषी ठहराए जाने और इस बारे में कुछ न कहने के ‘गैग आदेश’ का उल्लंघन करने पर जेल जाने की चेतावनी दिए जाने के एक दिन बाद डोनाल्ड ट्रंप ने अपने खिलाफ रिश्वत मामले में सुनवाई कर रहे न्यायाधीश को ‘कुटिल’ कहा। 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर वयस्क फिल्मों की अभिनेत्री स्टॉर्मी डेनियल्स को, उन दोनों के कथित अवैध संबंधों के बारे में चुप्पी साधने के बदले 130,000 डॉलर की रिश्वत देने का तथा इस राशि के भुगतान को छिपाने के लिए कारोबारी रिकॉर्ड में हेराफेरी करने का आरोप है।