Google Analytics Meta Pixel
अडानी एंटरप्राइजेज का प्रॉफिट 38% गिरा, अडानी पोर्ट्स का 77% उछला

अडानी एंटरप्राइजेज का प्रॉफिट 38% गिरा, अडानी पोर्ट्स का 77% उछला

नई दिल्ली: अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज ने आज अपना रिजल्ट जारी कर दिया। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट मार्च तिमाही में 38 फीसदी गिरकर 451 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट 722.48 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी के बोर्ड ने फाइनेंशियल ईयर 2023-24 में प्रति शेयर 1.3 रुपये का लाभांश देने की सिफारिश की है। इसके लिए रेकॉर्ड डेट 14 जून, 2024 फिक्स की गई है। कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू मार्च तिमाही में 29,180 करोड़ रुपये रहा जो पिछली तिमाही के मुकाबले मात्र 0.81 फीसदी अधिक है। पिछली तिमाही के मुकाबले कंपनी का प्रॉफिट ऑफ्टर टैक्स 76 फीसदी कम रहा। पिछली तिमाही में यह 1,888.45 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी का रेवेन्यू भी 16.5 फीसदी गिरकर 25,050 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का शेयर आज 0.86% गिरावट के साथ 3028.00 रुपये पर बंद हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *