रियाद: सऊदी अरब ने इजरायल-हमास युद्ध से संबंधित सोशल-मीडिया पोस्ट के लिए नागरिकों की गिरफ्तारी तेज कर दी है। ऐसा माना जा रहा है कि यह कार्रवाई सऊदी अरब के इजरायल के साथ राजनयिक संबंधों पर सहमत होने की इच्छा का संकेत है। सऊदी अरब ने कहा है कि अगर इजरायल फिलिस्तीनी राज्य के लिए प्रतिबद्ध हो तो वह राजनयिक संबंध स्थापित कर सकता है। ऑनलाइन टिप्पणियों के लिए लोगों को हिरासत में लेना सऊदी अरब में आम बात है, यहां तक कि कई मामलों में 10 साल के बच्चों को भी गिरफ्तार किया गया है।